सेंट जोसेफ स्कूल से बच्चे को लेने गयी महिला का शव मिला कंपनी गार्डेन में, पुलिस जांच में जुटी।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज,यूपी। चंद्रशेखर पार्क स्थित मजार के पास शनिवार दोपहर 32 वर्षीय महिला के सर पर वार कर हत्या कर दी गई। महिला अपने बच्चे को स्सेंट जोजफ स्कूल कूल से लेने गयी थी। स्कूल छूटने के कोलाहल के बीच कत्ल किसने और क्यों किया, यह अभी साफ नहीं हो सका है।
कर्नलगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। अत्तरसुइया मालवीय नगर निवासी सादान असद की पत्नी इरम आमिद सिद्दीकी अपने बच्चे को जेठ के साथ स्कूल छोड़ने के लिए सिविल लाइंस गई थी। बच्चा सेंट जोसेफ स्कूल में यूकेजी का छात्र है।

स्कूल की छुट्टी होने पर जब बच्चे को लेने के लिए कोई नहीं आया तो स्कूल से उसके पिता के पास फोन गया। इसके बाद इरम की खोजबीन शुरू हुई। कुछ लोग कंपनीबाग में स्थित मजार के पास पहुंचे जहां उसकी खून से लथपथ लाश देख हतप्रभ रह गए। इंस्पेक्टर कर्नलगंज राममोहन राय का कहना है कि अभी हत्या का कारण और कत्ल करने वालों के बारे में पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े:-