वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट
Prayagraj,up: प्रयागराज में नगर निकाय की मतगणना जारी है। मुंडेरा मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम से वोटों की गिनती चल रही है। 13वें राउंड की काउंटिंग में भाजपा मेयर प्रत्याशी गणेश केसरवानी आगे चल रहे हैं। सपा के अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा के गणेश केसरवानी को 1,42333 वोट मिले हैं।
सपा के अजय कुमार श्रीवास्तव को 64698 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी सईद अहमद तीसरे नंबर पर हैं, इन्हें 23945 वोट मिले हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाशंकर मिश्र को 23252 मिले हैं। सपा 77हजार वोटों से पीछे चल रही है।प्रयागराज के नगर निकाय चुनाव में कुल 21 महापौर प्रत्याशी हैं। इसमें भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें कि यहां 100 वार्ड हैं जिसमें 909 पार्षद प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के बाद आज पता चलेगा कि शहर का महापौर कौन होगा।
यह भी पढ़े:-