जमाने के चॉकलेटी हीरोज में से एक थे ऋषि कपूर, मिल चुका है लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।

लखनऊ।  अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो में से एक ऋषि कपूर की आज तीसरी पुण्यतिथि है।  ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में सैकड़ों फ़िल्मों में अपनी दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। अभिनेता ने ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद 30 अप्रैल 2020 को मुंबई में अंतिम सांस ली। भले ही आज वो इस दुनिया में न हों, लेकिन उनकी यादें हमेशा हम सभी के दिलों में जिंदा रहेंगी।  

जीवन परिचय

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर के दो भाई हैं।  रणधीर कपूर और राजीव कपूर और दोनो ही बॉलीवुड अभिनेता हैं।

शिक्षा

ऋषि कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई कैंपियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की थी।  

व्यक्तिगत जीवन

ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर।  बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी हैं।  

फ़िल्मी करियर

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से डेब्यू किया थ। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था।  
ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है।  इन्होने बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरोज में से एक थे।  

ऋषि कपूर ने फिल्म अग्निपथ में खलनायक का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।

निधन
30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

यह भी पढ़े:-