2 अनपढ़ मजदूरों ने बिल्डर से पैसे एठने के एक लिए एक गरीब की कर दी हत्या।

गाज़ियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसने बड़े से बड़े अपराधियों को भी दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। दो अनपढ़ मजदूरों ने बिल्डर से पैसे वसूलने के लिए ऐसी साजिश करी जिसे पुलिस को सुलझाने में भी 3 साल 3 महीने लग गए। हालांकि इस पूरे मामले में एक बेगुनाह बेकसूर गरीब शख्स मारा गया जिसके परिवार के आगे अब रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है।

ओमप्रकाश ने अपने साथी कन्नू के साथ मिलकर रची थी साजिश।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद जब अपनी जांच को आगे बढ़ाया तो पुलिस के सामने ओमप्रकाश की जेल से छूटने की बात सामने आई फिर क्या था पुलिस ने कन्नू से पूछताछ शुरू की तो उसने सब उगल दिया। पुलिस खुलासा कर जानकारी देते हुऐ बताया कि ओमप्रकाश ने अपने साथी कन्नू लाल जो फिलहाल जेल में बंद है के साथ मिलकर ये साजिश रची थी। साजिश सफ़ल होने के बाद इन दोनों को लाखों रुपया मिलना था दरअसल इन्होंने साल 2022 के फरवरी महीने की 23 तारीख को विजयनगर पुलिस को सूचना दी की कन्नू लाल का सगा भाई सर्वेश 25वीं निर्माण निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिर के मर गया है। इन दोनों की प्लानिंग थी इसके बदले हम बिल्डर से लाखों रुपए वसूल कर लेंगे।

पुलिस ने जब छानबीन करी तो पता चला की 25 मंजिल पर लोहे की रॉड और खून पड़ा है इससे पुलिस का शक गहराया और उसने जब पूछताछ की तो पता चला यह व्यक्ति गिर के नहीं बल्कि से 25 मंजिल पर हत्या के बाद नीचे फेंक दिया था। इस मामले में कन्नू लाल और ओमप्रकाश जेल चले गए लेकिन कुछ समय बाद एक आरोपी जमानत पर बाहर आ गया जिसके बाद कोर्ट मे जज के सामने दूसरे आरोपी ने बताया साहब जिस भाई के हत्या के आरोप मे सजा काट रहा हू वो जिंदा है। जिसके बाद कोर्ट से आदेश हुए और फिर पुलिस दोबारा से मामले की जांच मे जुट गयी।

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जिंदा बरामद किया सर्वेश।

कोर्ट के आदेश के बाद जब पुलिस इस मामले में और छानबीन की तो पता चला की कन्नू लाल का भाई सर्वेश तो जिंदा है उसका डीएनए टेस्ट करवाया गया। अब सवाल ये आया की फिर मरने वाला शख्स कौन था पुलिस ने अपनी छानबीन और आगे बढ़ाएं पता चला ओम प्रकाश लखीमपुर खीरी बबलू को साइट पर सर्वेश के नाम से नौकरी दिलवाई थी और फिर बबलू का कत्ल करके उसे सर्वेश का नाम दिया था पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लखीमपुर खीरी से मृतक बबलू के परिजनों को भी तलाश लिया जो अब कह रहे है हमे न्याय चाहिए।

लखीमपुर खीरी से मृतक की पत्नी और मा भी आई।


लखीमपुर से मृतक की पत्नि और माँ को गाज़ियाबाद बुलाया । वही acp सुजीत राय ने जानकारी दी कि बबलू के दो बेटी और एक बेटा है और अब उनके खाने के लाले पड़ गए। मृतक की पत्नि और माँ ने मृतक के मोबाइल से मिले फोटो को पहचान कर बता दिया है कि वो उसका पति है।

यह भी पढ़े:-