कोटद्वार का 2027 का चुनावी रण : ऋतु खंडूड़ी भूषण बनाम सुरेन्द्र सिंह नेगी,कौन है भारी जानिए

कोटद्वार में 2027 का सियासी संग्राम: ऋतु खंडूड़ी बनाम सुरेंद्र सिंह नेगी?

कोटद्वार। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की सियासी तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन कोटद्वार सीट पर मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.यदि भाजपा से मौजूदा विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और कांग्रेस से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी आमने-सामने आते हैं, तो मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है.

2022 का आंकड़ा क्या कहता है?

2022 में ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार से 31,938 वोट हासिल किए, जबकि सुरेंद्र सिंह नेगी को 28,459 वोट मिले। यानी भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर करीब 3,479 वोट रहा.मतदान प्रतिशत लगभग 60.8% रहा.
लेकिन एक महत्वपूर्ण बात यह है कि 2017 में कोटद्वार का मुकाबला अलग तस्वीर दिखाता है.उस चुनाव में भाजपा के डॉ. हरक सिंह रावत को 39,859 वोट, जबकि कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को 28,541 वोट मिले थे.यानि साफ है कि सुरेन्द्र सिंह नेगी कों हरक सिंह रावत के मुकाबले 11,318 वोट कम मिलें मिलें.उधर दूसरी ओर 2022 में ज़ब मुकाबला भाजपा की ऋतु खंडूडी भूषण और कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह नेगी के बीच हुआ तो दोनों के बीच वोटों का अंतर मात्र 3,479 रह गया.जबकि 2017 में भाजपा के हरक सिंह रावत और सुरेन्द्र सिंह नेगी के बीच यही अंतर 11,318 वोटों का था.यानि साफ है कि हरक सिंह रावत के मुकाबले ऋतु खंडूड़ी भूषण कों न केवल 2022 में 7921 कम वोट मिलें बल्कि हरक सिंह रावत के मुकाबले वह चुनावी मैदान में हल्की कैडिडेट साबित हुईं.

कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह नेगी के पक्ष में क्या?

सुरेंद्र सिंह नेगी का कोटद्वार में लंबा राजनीतिक आधार रहा है. वह 2002 और 2012 में कोटद्वार से विधायक रहे, जबकि 2005 के उपचुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी.
यानी 2027 में यदि कांग्रेस उन्हें मैदान में उतारती है तो उनके सामने संगठन के साथ-साथ व्यक्तिगत राजनीतिक नेटवर्क और पुराने समर्थकों को फिर से सक्रिय करने की बड़ी चुनौती होगी.

ऋतु खंडूड़ी की बढ़त कितनी?

ऋतु खंडूड़ी 2022 में कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर विधायक बनीं और 26 मार्च 2022 से उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं.उनके पक्ष में सबसे बड़ा आंकड़ा यही है कि उन्होंने 2022 में कांग्रेस के कद्दावर नेता कहें जानें वाले सुरेन्द्र सिंह नेगी को हराया था.लेकिन जीत का अंतर 2017 के मुकाबले काफी कम रहा जों कांग्रेस को 2027 के लिए उम्मीद देता है.

किसका पलड़ा भारी?

आज की तारीख में आंकड़ों के आधार पर ऋतु खंडूड़ी को मामूली बढ़त दी जा सकती है,क्योंकि वह मौजूदा विधायक हैं और 2022 में सुरेंद्र सिंह नेगी को हरा चुकी हैं.लेकिन मुकाबला एकतरफा नहीं कहा जा सकता.2022 का अपेक्षाकृत कम जीत अंतर और नेगी का पुराना जनाधार कांग्रेस के लिए मजबूत आधार है.