ब्यूरो चीफ एस.के.सिंह की रिपोर्ट
राष्ट्रीय स्तरीय जज प्रशिक्षण मिर्जापुर में करेंगे प्रतिभाग
बेरुआरबारी,बलिया,up: योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएसन के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव रोहित कौशिक व प्रदेश कोऑर्डिनेटर पीयूष कांत मिश्रा के नेतृत्व में योगासन जज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक -22 से 24-2023 तक किया जा रहा है। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय स्तरी योगासन फेडरेशन के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने किया।
योगासन में पुरे भारत से 200 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसमें बलिया जिले से प्रमोद कुमार बेरुआरबारी, शाश्वत गुप्ता देवकली, सतीश सिंह, सीमा जी बलिया से प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। योगासन जज प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला होटल मिलन पैलेस मिर्जापुर में किया जा रहा है। दिनांक 25 मई 2023 से 03 जून 2023 तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में 1 जून से 3 जून तक योग महोत्सव का आयोजन वाराणसी में किया जाएगा।
वही इन खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। योगासन खेल महोत्सव में जज की भूमिका निभाने के लिए, इस जज प्रशिक्षण के चयनित प्रतिभागी भी निर्णायक जज की भूमिका निभाएंगे। इसी प्रशिक्षण शिविर में उन जजों का चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद के पतंजलि के योग प्रभारी ह्रदयानन्द, ओमप्रकाश, दिनेश एवं योगासन बलिया सचिव आशीष गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़े:-





