नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राजौरी (Rajouri Encounter) जिले के कंडी इलाके में हुए मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं.एक घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है. ऑपरेशन के दौरान तीन जवान घायल हो गए थे. फिलहाल इलाके में सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है. एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।
शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें एक अधिकारी सहित 4 जवान घायल हो गए थे. घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया था. राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी हुई. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की थी कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है. राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है राजौरी में पांच जवानों की शहादत के बाद डीजीपी दिलबाग सिंह राजौरी पहुंच चुके हैं। जिसके बाद सेना के अधिकारी मिलकर 10 घंटे से ज्यादा समय से चल रहे ऑपरेशन को लेकर रणनीति तैयार करने में लगे हैं।
वही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावट भुट्टों की भारत यात्रा के बीच भारत के विदेश मंत्री ने आतंकवाद को लेकर साफ संदेश दिया है। जयशंकर ने कहा कि भारत किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे में राजौरी में जवानों की शहादत की यह घटना हो जाना बड़ी बात है।
यह भी पढ़े:-





