10वीं में 89% और 12वीं में 75% छात्र पास:हाईस्कूल में सीतापुर की प्रियांशी साेनी ने टॉप किया, 12वीं में महोबा के शुभ छाबड़ा टॉपर।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

Prayagraj,up: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में कुल 89.78% स्टूडेंट्स पास हुए। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64%, जबकि छात्राओं का 93.34% रहा है। वहीं, 12वीं का कुल रिजल्ट 75.52% रहा है। इसमें 69.34% छात्र और 83% छात्राएं पास हुई हैं।

10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया। उन्होंने 600 में से 590 अंक हासिल किए। 12वीं में महोबा के शुभ छाबड़ा ने टॉप किया। उन्होंने 500 में से 489 अंक हासिल किए। प्रयागराज में शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट अनाउंस किया। हाईस्कूल और इंटर, दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है।

अब पहले बात 10वीं के रिजल्ट की

हाईस्कूल में 31,06,157 रेगुलर और 10297 प्राइवेट छात्र रजिस्टर्ड थे। इनमें 25,65,176 रेगुलर और 5811 प्राइवेट छात्र पास हुए हैं। छात्राओं का पासिंग परसेंट छात्रों से 6.7% ज्यादा हैं। हाईस्कूल का ये रिजल्ट पिछले 10 सालों में सबसे अच्छा रहा है।

हाईस्कूल के टॉपर की लिस्ट

अब इंटरमीडिएट की बात…

इंटर में 13.66% छात्राएं ज्यादा सफल


इंटर में पिछले साल की तुलना में 2.73% ज्यादा बच्चे फर्स्ट आए। इंटर में 25,71,002 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 14,07,572 छात्र और 11,63,430 छात्राएं हैं। कुल पास 1941717 परीक्षार्थियों में 976059 छात्र हैं, जबकि 965658 छात्राएं हैं। छात्राओं का पासिंग परसेंट छात्रों की तुलना में 13.66% ज्यादा रहा। 12वीं की परीक्षा में 2022 की तुलना में प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों के प्रतिशत में 2.73% की बढ़ोतरी हुई है।

इंटरमीडिएट के टॉप- 10 टॉपर

14 दिनों में चेक की गईं 3.19 करोड़ कॉपियां


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के 258 केंद्रों पर 3.19 करोड़ कॉपियों को 14 दिनों में चेक करने का रिकाॅर्ड बनाया है। इस बार कॉपियों को जांचने के लिए कुल 1,43,933 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। तय समय सीमा से एक दिन पहले यानी 31 मार्च को मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 18 मार्च से एक अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था।

4 लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी थी बोर्ड परीक्षा


इस साल 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वी परीक्षा छोड़ी है। कुल 4,31,571 छात्रों में से कक्षा 10वीं के 2,08,953 और 12वीं क्लास के 2,22,618 छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

यह भी पढ़े:-