29को आएंगे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल।

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज़,यूपी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आगामी 29अप्रैल को प्रयागराज़ आएंगे। सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने उक्त जानकारी देते हुए कहा है कि सपा नगर निकाय चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी के हर कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए जुटे हुए हैं।

जानकारी देते हुए दान बहादुर मधुर पूर्व जिला प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पार्टी के मेयर प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव सहित नगर पंचायतों के अध्यक्ष गण एवं पार्षदों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

यह भी पढ़े:-