अरूण बेनीवाल की रिपोर्ट
हापुड़,यूपी: निकाय चुनाव से पहले कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को जो कि अवैध रूप से तमंचा बनाते थे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से 17 बने हुए तमंचे व 18 अधबने तमंचे बरामद किए हैं। आपको बता दें दोनों आरोपी मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। और हापुड सिटी कोतवाली के मोती कॉलोनी में एक खंडहर में पिछले कुछ टाइम से अवैध तमंचा फैक्ट्री चला रहे थे। ये दोनो बदमाश तमंचा बनाकर दिल्ली एनसीआर में हरियाणा में तमंचा की सप्लाई किया करते थे। और तमंचा को 4 से ₹5 हजार में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।
इस्पेक्टर संजय पांडे को मुखबिर से सूचना मिली की मोती कॉलोनी में अवैध तमंचा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा ।है इसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से दर्जनों तमंचे बरामद किए गए हैं। हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।
यह भी पढ़े:-






