✍???? देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल,मध्यप्रदेश। कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह को जनसुनवाई में प्राप्त हुआ था आवेदन की जाँच के आधार पर ड्रिंकिंग वाटर प्लांट में अनिमियता मिलने पर बी.डी.ए. कॉलोनी कोहेफिजा, भोपाल स्थित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट कूल एन फ्रेश का निरीक्षण किया गया एवं गड़बड़ पाये जाने पर सील किया गया।

प्रतिष्ठान में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उत्पादन और 20 लीटर के जार में विक्रय होना पाया गया परंतु जांच में आवश्यक बी.आई.एस. प्रमाणपत्र तथा खाद्य अनुज्ञप्ति नही होना पाया गया, अवैध रूप से खाद्य कारोबार किए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा दल द्वारा प्रतिष्ठान को सील किया गया।
यह भी पढ़े:-
Views: 155






