वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.की रिपोर्ट
प्रयागराज,यूपी: अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्याकांड के मामले में दाखिल की गई सुप्रीम कोर्ट की याचिका पर यूपी सरकार ने कैविएट दाखिल किया है।
यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर मांग की है कि बिना उनका पक्ष सुने इस मामले में कोई आदेश पारित किया जाए। बता दें वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में कमेटी बनाकर जांच की मांग की है।
जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 28 अप्रैल को पूरे मामले की सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में मांग की है कि अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराई जाए।याचिकाकर्ता ने अभी कहा है कि 2017 से उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 183 हुए इनकाउंटर की जांच भी एक्सपर्ट कमेटी से कराई जाए। याचिका पर जस्टिस एस. रविंद्र भट्ट और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच 28 अप्रैल को सुनवाई करेगी।
यह भी पढ़े:-






