जहरीला पदार्थ खाने से 8 मासूम हुए बेहोश, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

बाँदा,यूपी: बाँदा में जहरीला पदार्थ खाने से 8 बच्चों की हालत गंभीर हो गयी, गंभीर हालत में देख परिजनों ने सभी बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। मंदिर में तंत्र-मंत्र कराने आई एक महिला द्वारा दिये गए प्रसाद को खाकर बच्चों की हालत बिगड़ी है। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

मामला बाँदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसईपुर गाव का है जहाँ पर एक अधोरी का स्थान है जहां पर ये अधोरी तंत्र-मंत्र विद्या का प्रयोग कर लोगो का इलाज करता है, जिसके पास दूर-दूर से लोग अपना इलाज कराने आते हैं, यही पर इलाज कराने फतेहपुर जिले से आई एक महिला ने बच्चों कों प्रसाद दिया था जिसे खाकर सभी बच्चे बेहोश हो गए थे।

परिजनों ने बच्चों को तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहां से सभी बच्चों को बाँदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां बच्चों का उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि गाँव मे एक कालका बाबा अधोरी है जो तंत्र-मंत्र का काम करता है, उसके पास फतेहपुर से आई एक महिला ने इलाज कराया, उसके बाद बच्चों को प्रसाद दिया, प्रसाद खाकर बच्चे बेहोश हो गए जिन्हें अस्पताल पहुचाया गया है। वही जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि बच्चों के शरीर मे जहतीला पदार्थ पाया गया है, सभी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, बच्चों की हालत अब ठीक है।

यह भी पढ़े:-