महराजगंज में नगर निकाय के चुनावी सभा को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित‌।

बुध्देश मणि पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज,उत्तर प्रदेश। यूपी के महाराजगंज में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर विरोधी दलों पर हमला बोला। इसी के साथ ही कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है. आज यहां उपद्रव नहीं उत्सव मनाए जाते हैं। इसी दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जनता को बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “सरकार ने करोड़ों लोगों को उज्जवला गैस योजना का लाभ दिया. आज हर गरीब के पास आवास है, शौचालय है। अब दीपाली और होली पर भरा सिलेंडर मुफ्त दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर होती है तो लोक कल्याणकारी काम करती है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि, पहले पर्व पर भय के साये में होता था, लेकिन आज उपद्रव नहीं उत्सव मनाए जा रहे हैं. माफिया सीना तान कर चलते आज सर झुका कर चलते हैं। अब व्यापारी से रंगद्दारी नहीं वसूला जाता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि, कुशीनगर में शहरी पीएम आवास योजना के तहत 32 हज़ार से अधिक लोगों को आवास दिया गया है. गरीबों को गोल्डन कार्ड दिया गया है। उन्होंने सभी से अपील है कि जो पैसा सरकार दे रही है वो सही से ख़र्च हो इसलिए ट्रिपल इंजन जोड़ना चाहिए. हर घर को जल योजना चला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में बच्चो के हाथो में तमंचे होते थे हमारी सरकार आई तो हमने उनके हाथों में टेबलेट दिए। इसके पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, विधायक प्रेम सागर पटेल, विधायक ऋषि त्रिपाठी, जिले के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु, जिला प्रभारी नरेंद्र मणि, जिला संयोजक संजय पांडेय ने बड़ी माला पहना कर स्वागत किया।

यह भी पढ़े:-