वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट
मऊ,यूपी। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में चुनावी रणभूमि में उतरते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका चेयरमैन पद के प्रत्याशी अजय कुमार के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने कर कमलों द्वारा किया। ए.के. शर्मा ने कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। वहीं केंद्रीय कार्यालय उद्घाटन ए के शर्मा ने कार्यकर्ताओं को हौसला देते हुए कहा कि अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं इस 10 दिन में ही हम चुनाव की रणभूमि में एक एक घर जाकर वोटरों को अपने पक्ष में कर के इस चुनाव को जीतेंगे।
बताते चलें कि एके शर्मा शाम 4:00 बजे नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित नगर पालिका चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। एके शर्मा ने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए इस चुनाव को जीतने का दम भरा। ए के शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों के दाम पर इस बार निश्चित तौर पर नगर पालिका चेयरमैन पद पर भाजपा उम्मीदवार को निश्चित तौर पर जीत दिलाएंगे। बहुत कम समय बचा है और हम इस केंद्रीय कार्यालय से अपने चुनाव की सभी गतिविधियों को संचालित कर जीत जरूर हासिल करेंगे।
यह भी पढ़े:-





