वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट
आजमगढ़,यूपी। जनपद आजमगढ़ के रानी सराय क्षेत्र के सेठवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 वे एपिसोड को हज़ारों लोगो ने एक साथ सुना,जहां लोग रेडियो के माध्यम से सीधे जुड़े। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ पहुंचे जहां लोगों के बीच मन की बात के प्रसारण को सुना।
मन की बात में आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों के साथ बैठ कर सुना। निरहुआ ने कहा कि 100 एपिसोड वह सफलतम एपिसोड चला है, देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले जो हीरो हैं उनके विषय में प्रधानमंत्री ने मन की बात की है। किसी जगह का कोई विशेष उत्पाद है उसको भी वो अपने मन की बात में रखते है। उनको प्रोत्साहित के साथ ही नये लोगों को भी प्रोत्साहन मिला है। जो लोग हैं वह अच्छे तरह से काम करें और लोगों की सहायता करें। प्रधानमंत्री की सोच एक-एक व्यक्ति तक पहुंचने की है। कहा कि सबसे बड़ी बात जिसको लोग जानते नहीं थे, विभिन्न क्षेत्रों में या हिमालय की चोटी पर अच्छा काम कर रहे है, समाज व देश के हित में काम कर रहे है। प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बात में चर्चा शुरू किया और वह पूरा दुनिया में लोग जाने लगे।
यह भी पढ़े:-





