बाँदा,यूपी। बाँदा में आज अशोक लाट तिराहे के पास डिजिटल “ग्लोबल इण्डिया न्यूज़ एजेन्सी” के बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में “संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ” के तत्वाधान मे बुन्देलखण्ड पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेलखंड अध्यछ इकबाल खान ने की व संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार रामभरोसे आजाद आदि ने पत्रकारों की वर्तमान समस्याओं और पत्रकारिता की चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
गोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारों के उत्पीड़न पर गम्भीर चिंता व्यक्त की । शासन प्रशासन और पत्रकारों के बीच सामंजस्य एवं सहयोग के लिए सूचना विभाग की सक्रियता व निष्क्रयता की चर्चा को प्रमुखता से उठाया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता के गिरते स्तर पर भी चर्चा की गई, साथ ही पत्रकार एकता पर भी जोर दिया गया। सभी ने पत्रकारों पर लिखे जा रहे फर्जी मुकदमों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने पर सहमति जताई। कुछ पत्रकारों का आरोप था कि बाँदा का सूचना विभाग लगातार पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है, उनकी उपेच्छा कर रहा है । इस मामले मे शासन-प्रशासन में उच्चस्तरीय शिकायत करने पर भी चर्चा की गई। गोष्ठी मे करीब एक सैकडा से ऊपर की संख्या में पत्रकार मौजूद रहे, सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारिता से सम्बंधित गम्भीर समस्याओं के निवारण के लिए वरिष्ठ पत्रकारों से अगवाई करने का आग्रह भी किया गया।
गोष्ठी में बुन्देलखंड के वरिष्ठ पत्रकार दादा अशोक निगम, नन्दकिशोर शिवहरे, मनोज गुप्ता, शहज़ाद अहमद, दीपक पाण्डेय, अरविन्द श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, देवेन्द्र देव निगम, राजकुमार वर्मा, धीरज शर्मा, शिवम् सिंह, अरविन्द सिंह गौतम, नरेन्द्र सिंह थापा, शानू वर्मा, पूरन राय, राहुल निगम, सत्यनारायण, नीरज निगम, रूपा गोयल, आशा देवी, सीमा गिरि, शिवानी सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-





