विपक्षियों पर जमकर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- सबने प्रदेश को लूटा,भाजपा ने किया विकास।

औरैया(यूपी)। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि इनकी सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है।पार्टियां जातिवाद, परिवारवाद पर काम करती रहीं। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का समय आ गया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सात दिन बचे है।

वहीं, बाकी में भी भाजपा की हिस्सेदारी है। भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से पूरे प्रदेश और देश की प्रत्येक जनता को समान रूप से लाभ दिलाया गया है। जनसभा के दौरान अटसू, बाबरपुर-अजीतमल के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है।


हम लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे- केशव प्रसाद मौर्य


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम करता है, लेकिन जनता इस चुनाव को लड़ रही है और जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लोग लगातार विजय यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि हम 2023 के चुनाव को भी जीतेंगे। 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे।

यह भी पढ़े-