भोपाल,एमपी। मध्य प्रदेश के मुरैना से बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के कारण एक ही परिवार के 6 लोगों की बड़ी बेरहमी से गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हत्या का रोगंटे खडे करना वाला वीडियों और फोटोज भी सामने आए है।
बता दें कि मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही जिसके कारण एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। जिसमें उसी परिवार के 3 पुरुष, 3 महिलाओं की मौत हो गई और 3 लोग घायल हैं।
इस हत्याकांड का वीडियो सामने आया है जिसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और एक के बाद एक 9 लोगों को गोली मार देता है।
गोली लगने के बाद सभी लोगों की लाशें जमीन पर छितर- बितर पड़े हुए दिखाई दिए। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, हालांकि बच्चें इस हमले का शिकार नही हुए।
यह भी पढ़े:-





