बुलंदशहर गुलावठी कस्बे से नगर पालिका सपा चेयरमैन काले पहलवान ने फिर एक बार चैयरमेन प्रत्याशी के रूप में की मजबूत दावेदारी।

जिला संवाददाता सरताज बेग की रिपोर्ट

बुलंदशहर,यूपी। पिछले 10 सालों से बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी चैयरमेन की कमान संभाल रहे काले पहलवान ने फिर एक बार मजबूती के साथ समाज वादी पार्टी से अपनी दावेदारी पेश की है।

काले पहलवान का दावा अपने पिछले कार्यकाल में जनता को अनेकों सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है सफाई और लाइटो की व्यवस्थाओं में विशेष सुधार कराए गए हैं आज जनता हमारे काम देखकर हमारे साथ है और हर वर्ग का प्यार और समर्थन हमारे साथ है। हम खोखले विकास के दावे न करके जनता के हित में काम करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप अबकी बार फिर एक बार भारी मतों से विजई होकर आप लोगों की सेवा करेंगे।

यह भी पढ़े:-