ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर,यूपी। सर्राफा बाजार में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल के समर्थन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्राफा व्यापार एसोसिएशन एवं स्वर्णकार समाज द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन दिया इस क्रम में सराफा व्यापार एसोसिएशन पंजीकृत एवं मैंढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज रजि० ने संयुक्त रूप से समर्थन पत्र सौंपकर अपना पूर्ण समर्थन दिया इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वर्तमान में बागपत प्रभारी हिमांशु मित्तल को उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया वह अपना समर्थन पत्र सौंपकर भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए संकल्प लिया इस अवसर पर हिमांशु मित्तल जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके किसी भी कार्य को रुकने नहीं दूंगा और सबका साथ सबका विकास के साथ साथ सब के सम्मान के साथ कार्य होगा।
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधांशु वर्मा वह राम शर्मा ने सभा में उपस्थित लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करी।
स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय युवा महामंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए बताया स्वर्णकार समाज में हमेशा भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर विजई बनाया है हम सभी एकमत होकर 11 तारीख को अधिक से अधिक वोट देकर दीप्ति मित्तल को विजई बनाएंगे और इस ऐतिहासिक जीत के साक्षी बनेंगे और साथ ही मैं भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल से भी निवेदन करूंगा कि जीत के आने के बाद हमारे समाज के कार्य कराने में अपना पूर्ण सहयोग करें।
इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधांशु वर्मा सचिव श्रीकांत मांगलिक कोषाध्यक्ष योगेश वर्मा मैंढ़ क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष चंद्रभान वर्मा मां चंडी कमेटी के अध्यक्ष अजय वर्मा मनीष वर्मा विकास वर्मा कोटे वाले दिनेश वर्मा कोटे वाले सचिन वर्मा संजीव वर्मा अनिल वर्मा धीरज वर्मा सुनील वर्मा स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार वर्मा (पूर्व प्रबंधक सेंट्रल बैंक) आदि प्रमुख रूप से रहे।
यह भी पढ़े:-





