वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट
प्रयागराज,यूपी। सुलेम सराय प्रयागराज में स्थिति राधाकृष्ण एवम हनुमत निकेतन मंदिर में आज बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया, इस शुभ अवसर पर मंदिर में संगीत भजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे तमाम महिला पुरुष भक्त गण उपस्थित रहे।
जवाहर लाल केसरवानी व मेवालाल केशवानी निवासी सुलेम सराय प्रयागराज ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण हमारे पूर्वज स्व0 रिक्खी लाल केसरवानी ने करवाया था और इस मंदिर का पुनर्निर्माण गत 8 मई को हम सब रिक्खी लाल केशरवानी के परिवारीगण ने कराया है ,लोगो का कहना है जो भी भक्त इस मंदिर में आता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है।
यह भी पढ़े:-
Post Views: 113





