जोहफा कैटेगरी का विकल्प चुने हुए शिया हज यात्रियों को अब शेष धनराशि के अतिरिक्त प्रति हज यात्री 2,611 रूपये जमा करना होगा।

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ,यूपी। हज कमेटी आफ इंडिया द्वारा अवगत कराया गया है कि हज उड़ानें 21 मई, 2023 से सम्भावित हैं। जिन हज यात्रियों की पूर्ण धनराशि जमा नहीं होगी उन्हें हज यात्रा हेतु अनुमति नहीं दी जाएगी।

हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा यह भी सकुर्लर जारी किया गया है कि शिया हज यात्री जो दिल्ली, वाराणसी एवं लखनऊ से मदीना जाएंगे व उनके द्वारा जोहफा कैटेगरी का विकल्प चुना गया है, उन्हें अब शेष धनराशि के अतिरिक्त प्रति हज यात्री 2,611 रूपये जमा करना होगा।


उ0प्र0 राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी, एस0पी0 तिवारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े:-