बुध्देश मणि पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज,यूपी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘निलीट’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं (आवेदन की अंतिम तिथि तक संस्था की मान्यता वैलिड हो) द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु विभागीय वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आनलाईन आवेदन दिनांक 15-05-2023 से 30-05-2023 तक करना होगा।
आनलाईन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्ड कापी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महराजगंज के कार्यालय में दिनांक 30-05-2023 के सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।
यह भी पढ़े:-






