✍???? देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल,मध्यप्रदेश। भोपाल में शुक्रवार को परियोजना बाणगंगा के सभी 7 सेक्टर में लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत लाडली बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 10 कैंप में 473 बालिकाओं की जांच की गई एवं आवश्यक मेडिसिन निःशुल्क प्रदाय किया गया।
स्वास्थ्य जांच में 98 प्रतिशत बालिकाओं के हीमोग्लोबिन का स्तर अच्छा पाया गया एवं उनकी बीएमआई भी मापदंड ई-अनुरूप अच्छा था। स्वास्थ्य जांच में एफपीएएल संस्था के मैनेजर , कार्यक्रम अधिकारी , , डॉक्टर हेमलता डोंगरे एवं संजीवनी क्लीनिक के डॉक्टर सहित 10 डॉक्टरों का सहयोग रहा।

हेल्थ कैंप में परियोजना की सभी सुपरवाइजर सहित आगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं उपस्थित थी।
हेल्थ कैंप का आयोजन परियोजना अधिकारी बाणगंगा अखिलेश चतुर्वेदी एवं एपीएम अर्चना शहरी स्वास्थ्य अधिकारी के समन्वय से संपन्न हुआ।
यह भी पढ़े:-





