हृदय रोग व डायबिटीज को रोकने के लिए दिया योग का प्रशिक्षण।

मुक्त विश्वविद्यालय ने गोहरी की पाठशाला में लगाया योग शिविर

प्रयागराज,यूपी। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के विज्ञान विद्या शाखा द्वारा सोमवार को गोद लिए गए गांव गोहरी में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम गोहरी गांव स्थित बेचू का पूरा प्राइमरी पाठशाला के परिसर में आयोजित किया गया। योग जागरूकता कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अमित कुमार सिंह द्वारा उपस्थित ग्रामीणों तथा पाठशाला के बच्चों सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में ग्रामवासियों को हृदय रोग व डायबिटीज को रोकने के लिए योग का प्रशिक्षण दिया गया।


इस अवसर पर विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता ने योगाभ्यास के महत्व एवं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित योग जागरूकता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर जी एस शुक्ल ने योग का स्वास्थ्य पर प्रभाव का विस्तृत वर्णन किया तथा नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दिया। उन्होंने योग से आरोग्य का वर्णन किया। विश्वविद्यालय की महिला अध्ययन केंद्र की सह-समन्वयक डॉ मीरा पाल तथा डॉ दीप्ति श्रीवास्तव ने ग्रामीण महिलाओं को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सुबह सुबह योग करने से महिलाएं ताजगी महसूस करेंगी। दिनचर्या को सही करने में योग की बहुत बड़ी भूमिका है।


कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान विद्या शाखा के प्रोफेसर जे पी यादव ने किया। कार्यक्रम के उपरांत पाठशाला के प्राचार्य कुलदीप शुक्ला ने योग शिविर के आयोजन का प्रमाण पत्र भी विश्वविद्यालय को दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवपूजन पटेल ने गांव वासियों को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित योग के विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जागरूक किया।


कार्यक्रम में डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ आरपी सिंह, डॉ धर्मवीर सिंह, डॉ दीपक चौबे, डॉ सुषमा चौहान, डॉ साधना सिंह, डॉ दीपमाला, डॉ गोपाल कृष्णन सिंह, डॉ चंद्रेश्वर यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:-