वरिष्ठ पत्रकार एल.एन. सिंह की रिपोर्ट
प्रयागराज,यूपी। रेलवे के मेगा ब्लॉक की वजह से शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह से फिर कई इलाकों में जाम के हालात हो गए। हाईकोर्ट पानी टंकी फ्लाईओवर, नवाब यूसुफ रोड और रामबाग फ्लाईओवर पर सुबह से ही भीषण जाम लगने लगा। रामबाग फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव एकाएक बढ़ा वाहनों की लाइन लग गई।रेलवे के सौ दिनों के ब्लॉक की वजह से पिछले कई दिनों से आधा शहर जाम की चपेट में है।

जाम इतना भीषण लग रहा है कि फ्लाईओवर, रामबाग चौराहा, जीरोरोड बस अड्डे के रास्तों पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बेनीगंज, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद, नूरुल्लाहरोड, करबला, लूकरगंज के इलाकों में भी जाम लग गया। दोपहर बाद शाम को कार्यालयों, हाईकोर्ट, कचहरी की छुट्टी होने के बाद फिर से जाम का झाम बढ़ गया। यातायात पुलिस की तैनाती तो रही, लेकिन वाहनों की लंबी कतार पर इसका असर नहीं पड़ा।
यह भी पढ़े:-





