वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट
प्रयागराज,यूपी। जानसेनगंज चौराहे से रेलवे जंक्शन जाने वाले मार्ग पर स्थित एक होटल के बाहर खड़ी कार में मंगलवार सुबह आग लग गई। होटल कर्मियों और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग थमने की जगह बढ़ गई। बगल में खड़ी दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।होटल में झारखंड और दिल्ली के कुछ लोग सोमवार दोपहर से ठहरे हुए हैं।


मंगलवार सुबह दो कार में सवार होकर वह कहीं से लौटे। होटल के बाहर कार खड़ी कर अपने अपने कमरे में चले गए।कुछ देर बाद एक कार से धुआं उठने लगा तो होटल के कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पानी और बालू डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़े:-





