वैश्विक रक्षा संबंधी जानकारी पर नजर रखने वाली डाटा वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर (Global Firepower) ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैनिकों की सूची जारी की है.ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है. इस सूची में रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत ने चौथे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है,जबकि उसका प्रतिद्वंदी पाकिस्तान इस सूची में सातवें स्थान पर हैँ.
ग्लोबल फायरपावर की सूची में सैन्य ताकत में सबसे मजबूत और सबसे कमजोर देश हैँ शामिल
ग्लोबल फायरपावर की ओर से जारी की गई ‘सैन्य ताकत सूची 2023’ में दुनिया के सबसे कमजोर सैन्य बल वाले देश भी शामिल हैं। इसमें भूटान और आइसलैंड शामिल हैं. इनका मूल्यांकन 60 से अधिक कारकों (Factors) पर किया गया है.ग्लोबल फायरपावर ने कहा कि उसने सैन्य इकाइयों की मात्रा और वित्तीय स्थिति से लेकर रसद क्षमताओं और भौगोलिक स्थिति तक की श्रेणियों के साथ हर देश का स्कोर निकाला हैँ.
आधुनिक तकनीक कें आधार पर जारी की गई हैँ सूची
डाटा वेबसाइट ने कहा कि हमारा अनोखा इन-हाउस फॉर्मूला छोटे और अधिक तकनीकी रूप से उन्नत देशों को बड़ी और कम-विकसित शक्तियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है… विशेष संशोधक, बोनस और दंड के रूप में, सूची को और ज्यादा सुधार करने के लिए लागू किया जाता है, और इसे हर साल संकलित (Compiled) किया जाता है। रुझान आवश्यक रूप से घटती शक्ति का संकेत नहीं देते हैं क्योंकि जीएफपी फॉर्मूला में बदलाव भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।






