सांप, सपेरा और साजिश, बॉयफ्रेंड को ऐसे लगा दिया ठिकाने

उत्तराखंड में प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका ने एक ऐसी जहरीली साजिश रची, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हैँ . मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर का है.यहां प्रेमिका ने एक सपेरे के साथ मिलकर अपने प्रेमी को कोबरा सांप से कटवा दिया.
मामला नैनीताल ज़िलें कें हल्द्वानी शहर कें एक व्यापारी कें बेटे की मौत से जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 15 जुलाई को रामपुर रोड रामबाग निवासी ऑटो शोरूम कारोबारी 32 वर्षीय अंकित चौहान का शव हल्द्वानी के तीन पानी बाईपास पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में पिछली सीट पर पड़ा मिला था.जबकि उसकी कार का एसी (AC) भी चल रहा था.पुलिस पहले तों अंकित की मौत का कारण कार में दम घुटना मान कर चल रही थी, लेकिन बाद में जब चौंकाने वाली डिटेल सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई.

अंकित की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सें हुआ चौंकाने वाला खुलासा

अंकित की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कें अनुसार उसकें दोनों पैरों पर सांप के काटने के निशान थे, जिससे पुलिस का शक गहराया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि अंकित को किसी जहरीले सांप ने काटा है. परिवार वाले भी पहले इसे स्वाभाविक मौत करार दें रहें थे लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस मामलें में मृतक की बहन ईशा चौहान ने हत्या का मामला दर्ज कराया.पुलिस में दर्ज तहरीर में मृतक की बहन ईशा चौहान नें कहा कि  14 जुलाई को उसका भाई अंकित अपने छोटे भाई को बताकर गया था कि वो माही और उसके मित्र दीप कांडपाल से मिलने जा रहा है, जिसके बाद वो घर नहीं लौटा. और अगलें दिन यानि 15 जुलाई को उसका शव कार में पिछली सीट पर मिला.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की जाँच सें सच्चाई आई सामनें 

पुलिस के अनुसार, गोलापड़ाव निवासी अंकित की गर्लफ्रेंड माही ने अपने दोस्त दीप कांडपाल के साथ हत्या की पूरी साजिश रची. माही ने अंकित को अपने घर बुलाया और सपेरे के साथ मिलकर कोबरा सांप से उसको कटवाया, जिसके बाद अंकित बेहोश हो गया. 14 जुलाई की रात को बेहोशी की हालत में अंकित को गोला बाईपास पर सड़क किनारे खड़ी उसकी कार में डाला गया. कार में एसी चलाकर उसे लॉक कर दिया गया, जिससे मामला हत्या का न लगे.एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट नें मीडिया कों दी जानकारी में बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया हैँ कि पूरे मामले में माही और उसका दोस्त दीप कांडपाल उधमसिंह नगर से एक सपेरे को लेकर आए थे, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया. इस हत्याकांड में माही के घर के नौकर-नौकरानी भी शामिल रहे.

 

पुलिस नें कोबरा सांप सें अंकित कों डसाने वालें सपेरे कों किया गिरफ्तार 

पुलिस सपेरे रामनाथ को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि माही, दीप कांडपाल और नौकरी-नौकरानी अभी फरार चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि माही और उसका दोस्त दीप कांडपाल के बीच नजदीकी बढ़ने लगी थी और उन दोनों के बीच अंकित आ रहा था. माही और उसका दोस्त दीप कांडपाल ने अंकित को रास्ते से हटाने कें लिए कोबरा वाला यह प्लान बनाया था.उत्तराखंड कें इस अनोखें हत्याकांड का खुलासा करने कें लिए एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट नें अंकित हत्याकांड का खुलासा करनें वाली पुलिस टीम कों ईनाम देनें की घोषणा की हैँ.