पाकिस्तान से जाँच एजेंसियों की आँखों में धूल झोंक कर भारत आई सीमा हैदर से यूपी एटीएस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है. सीमा से एक अज्ञात जगह पर पिछले कई घंटों से पूछताछ चल रही है. एटीएस के सूत्रों के मुताबिक सीमा से जो भी सवाल पूछा जा रहा है वो उसके जवाब में सिर्फ यही कह रही है कि मैं तो सचिन के प्यार में यहां आई हूं औऱ अब मरनें कें बाद ही वापस लौटूंगी. यही जवाब सीमा हैदर ने नोएडा पुलिस को भी पूछताछ के दौरान दिया था. इस मामले में सचिन और सीमा को आमने-सामने बिठाकर क्रॉस क्वेश्चनिंग भी की गई. जिसमें अब तक कोई भी बड़ी बात निकलकर सामने नहीं आई है.
सीमा हैदर से पुलिस कर रही हैँ सख्ती से पूछताछ
एटीएस सूत्रों के मुताबिक सीमा को बेहद कड़ी प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिली हो सकती है. जिसके चलते वो बड़े ही सधे हुए जवाब दे रही है. इसीलिए पुलिस अब पूछताछ के दौरान मनोवैज्ञानिक को भी साथ बैठा सकती है. जिससे सीमा के झूठ पर बारीकी से नजर रखी जा सके. सूत्रों से मिली जानकारी कें अनुसार 30 वर्षीय सीमा हैदर जाँच एजेंसियों कें सभी सवालों का जवाब बेहद सधे ढंग से दें रहीं हैँ, जिसकें कारण घंटों की पूछताछ कें बाद भी सीमा हैदर नें क़ोई ऐसी बात नहीं बोली हैँ जिससे जाँच का दायरा दूसरी तरफ आगे बढ़े.
नेपाल में हुई थी सीमा हैदर औऱ सचिन की पहली मुलाकात
यूपी एटीएस की टीम ने सीमा और सचिन को एक साथ बिठाकर कई अहम सबूतों को लेकर सवाल किए. इसमें उनकी नेपाल में हुई मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछे गए. इससे पहले बताया गया था कि सीमा से दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं. इसके अलावा उससे एक पहचान पत्र भी पुलिस को मिला है. पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा और सचिन की मुलाकात नेपाल में भी हुई थी, जहां दोनों करीब एक हफ्ते तक एक होटल में रहे थे.
सीमा हैदर कों कोर्ट से मिली थी राहत
सीमा हैदर मई में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और अब ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही है. सीमा के पास कई फोन मिलने और बाकी चीजों के चलते उस पर शक हुआ, जिसके बाद यूपी एटीएस ने उसे हिरासत में लिया है. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा (30) और सचिन (22) को चार जुलाई को गिरफ्तार किया था, लेकिन सात जुलाई को एक अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी.
सीमा हैदर कें समर्थन औऱ विरोध में उतरें हिंदूवादी संगठन
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर औऱ उसके प्रेमी सचिन की इस लव स्टोरी में हिंदूवादी संगठनों की भी एंट्री हों गई हैँ. भैरव सेना कें प्रदेश महामंत्री स्वामी परमात्मानंद सरस्वती ने सीमा हैदर कें भारत में घुसनें की घटना कों लेकर सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े किए हैँ. उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ISI की जासूस हैँ तों उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाही हों. साथ ही स्वामी परमात्मा नंद सरस्वती नें कहा कि यदि सीमा हैदर सही हैँ औऱ उसने सनातन धर्म कें प्रति अपना समर्पण दिखाया हैँ तों वह उसका स्वागत करतें हैँ, औऱ उसकी हर संभव सहायता करने के लिए तैयार हैं. स्वामी परमात्मानंद सरस्वती यहीं नहीं रुके हैं और उन्होंने आगे भी कहा कि यदि पाकिस्तान की दूसरी महिलाएं भी इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म अपनाना चाहती हैं तो उसका भी वह स्वागत करते हैं.






