पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर नें सचिन कें साथ भारत में रहनें की लगाई अब राष्ट्रपति सें गुहार

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जब से भारत आई है, तब से वह लगातार दावा कर रही है कि अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना से वह बेहद प्यार करती है. सीमा हैदर सें साफ कर दिया हैँ कि वह अब पाकिस्तान वापस नहीं जायेगी. सीमा हैदर अपने बच्चों सहित  सचिन कें साथ रहनें की राष्ट्रपति सें भी फ़रियाद लगाईं हैँ. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कों सीमा हैदर नें 38 पेज की एक दया वाली फ़रियाद भेजी हैँ, जिसमें उसने भारत में ही सचिन कें साथ रहनें की गुहार लगाईं हैँ.

लड़ाई भी होती हैँ सीमा हैदर और सचिन कें बीच

सीमा और सचिन के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच रिश्ता सिर्फ प्यार का नहीं, बल्कि दोनों के बीच टकराव भी होते रहते थे. यह दावा नोएडा के अंबेडकर नगर में किराए के मकान में रह रहे सीमा-सचिन के मकान मालिक ने किया है. उन्होंने यह भी बताया कि सचिन सीमा को पीटता भी था.

 

सीमा हैदर कें बीड़ी पीने की वजह से सीमा को मारता था सचिन

मकान मालिक ने बताया कि दोनों के बीच कभी-कभी बहुत झगड़े भी होते थे. उन्होंने बताया कि सीमा बीड़ी पीती थी और सचिन के मना करने पर भी नहीं मानती थी. इसी वजह से सचिन उसको पीटता था.

पाकिस्तान वापस जाने को तैयार नहीं सीमा

उधर, सीमा हैदर बार-बार सचिन के लिए अपने सच्चे प्यार का दावा कर रही है और किसी भी सूरत में पाकिस्तान जाने को तैयार नहीं है. सीमा हैदर अब भारत में अपना भविष्य तलाशने में जुट गई है. उसका कहना है, “पाकिस्तान में मेरा कोई भविष्य नहीं है…वहां गैरत के नाम पर लोगों को मार दिया जाता है…मैं बलोच कबीले से हूं वो मुझे तो छोड़ेंगे नहीं.”

राष्ट्रपति मुर्मू को भेजी 38 पेजों की दया याचिका

इतना ही नहीं सीमा ने तो भारत की नागरिकता पाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 38 पेज की दया याचिका भी भेजी है. इसमें उसने बच्चों के साथ भारत में रहने की इजाजत मांगी है… पुलिस की मौजूदगी में सीमा ने कहा, “मैं अब भारत की बहू हूं और मैं यहीं पर रहना चाहती हूं. मेरा पाकिस्तान से कोई मतलब नहीं है.”

सीमा ने सचिन के लिए घर छोड़ा, पति छोड़ा, यहां तक की देश भी छोड़ दिया. अब वह सचिन के साथ ही अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती है और वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती. हालांकि, उसको पाकिस्तान भेजने की मांग लगातार उठ रही है.