आगामी लोकसभा चुनावों में हरिद्वार लोकसभा सीट से दावेदारी कर रहें कांग्रेस नेता हरक सिंह और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कें बीच बातचीत कें एक वीडियो से सियासत गर्मा गई हैँ.ऋषिकेश में आईडीपीएल कॉलोनी कें मकानों कें ध्वस्तीकरण कों लेकर दोनों नेताओं कें बीच आपसी बातचीत कें वीडियो कें वायरल होंने कें बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया हैँ और उन्होंने हरक सिंह रावत पर इसके बाद जमकर अपनी भड़ास निकलतें हुए उन्हें विश्वासघाती तक करार दिया है.
दोनों नेताओं कें बीच आपसी बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल
ऋषिकेश से विधायक और सरकार में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बातचीत में हरक सिंह रावत उन्हें ज्ञान दें रहें हैँ कि कैसे ऋषिकेश आईडीपीएल कॉलोनी के आवासों के ध्वस्तीकरण के आदेशों कों रोका जाए. इतना ही नहीं इस बातचीत में हरक सिंह रावत कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को कानूनी और राजनीतिक दांवपेंच भी सिखा. दोनों नेताओं कें बीच आईडीपीएल कॉलोनी के ध्वसतीकरण कें बिषय में हुईं बातचीत के ऑडियो वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद इस मामले पर प्रेमचंद अग्रवाल नें भी हरक सिंह रावत कों लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.प्रेमचंद अग्रवाल नें कहा कि कांग्रेस कें साथ साथ हरक सिंह रावत पर हासिये पर चल रहें हैँ लिहाजा उन्होंने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने कें लिए इस तरह की हरकत की हैँ, जों विश्वासघात की श्रेणी में आती है.
सरकार कों घेरनें का मौका नहीं चूकते हरक सिंह रावत
2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा से कांग्रेस में घर वापसी करने वाले हरक सिंह रावत इन दिनों विपक्ष में हैं. वह सत्तापक्ष को घेरने के लिए लगातार मौका तलाश रहे हैं.इसी के चलते हरक सिंह रावत ने ऋषिकेश में शासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को लेकर स्थानीय विधायक और सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ मोबाइल पर हुई निजी बातचीत को सार्वजनिक किया.हालांकि वायरल हुए वीडियो कों कुछ लोग इसे हरक सिंह रावत की सोची समझी चाल बता रहें हैँ इन लोगों का साफ कहना हैँ कि इस आपसी बातचीत कें वीडियो कें सार्वजनिक होंने से हरक सिंह रावत इसका राजनितिक लाभ उठाना चाहते हैँ.क्योँकि हरक सिंह रावत आईडीपीएल कें कॉलोनी वासियों कों जताना चाहते हैँ कि वहीं उनके सच्चे हितैषी हैँ.
शहरी विकास मंत्री कों वीडियो में ज्ञान देतें दिखें हरक सिंह रावत
दरअसल, ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर विपक्ष के नेता हरक सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से फोन पर बातचीत की.फोन पर बरसात के दिनों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही ना करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को राहत देने की गुहार लगाई गई.जिसके बदले में सत्ता पक्ष की तरफ से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कोर्ट के कुछ आदेशों का हवाला दिया. साथ ही अपनी मजबूरी बताई. जिस पर हरक सिंह रावत ने अपने तमाम अनुभव गिनाते हुए कहा कि उनके द्वारा भी इसी तरह कें कई मामलें का समाधान निकाला गया . कोर्ट के आदेशों के विपरीत भी उनके द्वारा जनता के हित के लिए कालागढ़ की समस्या का समाधान निकाला गया
आपसी बातचीत कें वीडियो कें वायरल होंने कें बाद प्रेमचंद अग्रवाल नें हरक सिंह रावत को दी नसीहत
हरक सिंह रावत और प्रेमचंद अग्रवाल की निजी बातचीत का वीडियो अब आम हो गया है. जिस पर चारों तरफ हल्ला मचा हुआ है.अब इस पूरे मामले पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा हरक सिंह रावत का इतिहास बताता है कि वह पहले से ही स्टिंगबाजों के माहौल में रहे हैं. उन्होंने कहा हरक सिंह रावत विश्वास के लायक नहीं हैं. कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके पुराने प्रकरणों को गिनाया. उन्होंने कहा लोगों के साथ विश्वासघात करना हरक सिंह रावत का पुराना तरीका है. वह लोगों की लोगों के गोपनीयता पर कुठाराघात करते हैं. वे शुरू से ही धोखेबाज हैं. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा उनके द्वारा इस तरह से षड्यंत्र के तहत फोन करना और उसका वीडियो बनाना उसे वायरल करना बताता है कि हरक सिंह रावत को जनहित की नहीं बल्कि केवल अपने सुर्खियों में बने रहने की फिक्र करते हैं.






