उत्तराखंड
गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के जनसंम्पर्क के दौरान 1 अप्रैल कों हनुमंति में सड़क की मांग कों लेकर यमकेश्वर विधायक के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने वाले ग्रामीणों नें भाजपा के प्रति हीं अपनी आस्था जाहिर की है.रविवार कों हनुमंति के निकट दालमी सैण में बोर गांव सहित करीब आधा दर्जन गाँवों के ग्रामीणों नें बैठक कर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी कों अपना खुला समर्थन देतें हुए कहा कि वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता है और इस बार भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हीं मतदान कर उसे विजयी बनाएंगे.ग्रामीणों नें स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करतें हुए कहा कि भाजपा के टिकट पर जीतने के बाद रेनू बिष्ट नें एक बार भी उनके गांव की ओर झाँक कर नहीं देखा कि किस प्रकार की परेशानियों से वह जूझ रहें है. खुद कों भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए ग्रामीणों नें कहा कि सालों से वह लंगूरी नदी पर पुल निर्माण और अपने गांव कों सड़क से जोड़ने की मांग कर रहें है लेकिन उनकी मांगों कों सुनकर अनसुना किया जा रहा है.
भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी से मांग करतें हुए ग्रामीणों नें कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि गढ़वाल लोकसभा से जीतने के बाद वहीं अब उनकी सुध लेंगे.बैठक में बड़ी संख्या में पहुंची ग्रामीण महिलाओं नें पीएम मोदी के हाथों कों मजबूत करने का आह्वान करतें हुए कहा कि इस बार भी गाँवों की महिलाएं बढ़चढ़ का मतदान में हिस्सा लेंगी.सोशल मीडिया में चल रहें कुछ वीडियो का जिक्र करतें हुए ग्रामीणों नें कहा कि पिछले कुछ दिनों से बहुत से लोग उनके गांव पहुंच कर उन्हें भड़काने का प्रयास कर रहें और उनका वीडियो बनाकर वायरल कर रहें है लेकिंन दशकों से वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है और इस प्रकार की करतूतों से उनका क़ोई भी उनके स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है.बैठक में दिगंबर सिंह,आशा देवी,गोविंद सिंह,आरती देवी,लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
समाप्त





