भाजपा नें घोषित किए अपने जिलाध्यक्ष :नए प्रदेश अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्षों का ऐलान होने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए जल्द ही चुनाव तिथियों का ऐलान होगा और इसी महीने पार्टी को नया अध्यक्ष भी मिल जाएगा.दरअसल, भाजपा ने पिछले साल अक्तूबर में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया नए सदस्य बनाने के अभियान के साथ शुरू की थी. उसके बाद मंडल अध्यक्ष और अब जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी नें जानकारी देतें हुए बताया कि जल्द ही पार्टी के चुनाव अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथियों का ऐलान करेंगे और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष व प्रांतीय परिषद सदस्यों की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा.भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी नें कहा कि पार्टी के भीतर पिछले काफी समय से नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कई नामों की चर्चा चल रही है.

 

आधा दर्जन भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष की हैं दौड़ में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में आधा दर्जन नेता शामिल हैं.नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट के रिपीट होने की संभावना नहीं हैं जबकि इस दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजानदास, ज्योति प्रसाद गैरोला, विनोद चमोली के साथ ही गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल आदि के नाम प्रमुख हैं.उधर दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ऐसे चेंहरे कों प्राथमिकता देना चाहती हैं,जिसका पार्टी के अंदर विरोध न हों और वह सभी लोगों कों साथ लेकर चलने वाला हों.

 

भाजपा नें घोषित किए गढ़वाल और कुमाऊं में अपने जिलाध्यक्ष 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी नें जानकारी देतें हुए बताया कि भाजपा नें इस बार युवाओं कों वरीयता देतें हुए अपने जिलाध्यक्ष बनाएं हैं.हेमंत द्विवेदी नें कहा कि अधिकतर जिलाध्यक्ष के रूप में नए चेंहरे हैं,जिनका कार्यशैली कों देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गईं हैं.भाजपा ने सोमवार को अपने 18 सांगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया हैं.जिसमें उत्तरकाशी नागेंद्र चौहान, चमोली, गजपाल बर्त्वाल, रुद्रप्रयाग भारत भूषण भट्ट, टिहरी उदय सिंह रावत, देहरादून ग्रामीण मीता सिंह, देहरादून महानगर सिर्द्धाथ अग्रवाल, ऋषिकेश राजेंद्र तड़ियाल, हरिद्वार आशुतोष शर्मा, रुड़की डॉ मधु सिंह, पौड़ी कमल किशोर रावत, कोटद्वार राजगौरव नौटियाल, पिथौरागढ़ गिरीश जोशी, बागेश्वर प्रभा गड़िया, अल्मोड़ा महेश नयाल, चंपावत गोविंद सामंत, नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट, काशीपुर मनोज पाल और यूएस नगर में कमल कुमार जिंदल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.जबकि रानीखेत के लिए अभी जिलाध्यक्ष का ऐलान नहीं किया गया है.

 

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष नें दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के सभी नए जिलाध्यक्षों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों समेत सभी चुनावों में विजय हासिल करेगी.