राजधानी देहरादून में तेज रफ़्तार मर्सिडीज का कहर,4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,2 गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार रात हुए हादसे ने पिछले साल 11 नवंबर की रात हुए इनोवा हादसे की कड़वी यादें ताजा करा दीं. तब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा कार का भीषण हादसा हुआ था. उस हादसे में कार सवार 6 युवाओं की मौत हो गई थी. इस बार मर्सिडीज ने देहरादून की सड़क पर कहर बरपाया है. बेकाबू कार ने 6 लोगों को रौंद दिया. इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई.

मर्सिडीज कार ने 6 लोगों को कुचला

मर्सिडीज कार हादसा देहरादून के राजपुर और साईं मंदिर के बीच बुधवार रात हुआ. अपना काम पूरा करके मजदूर अपने ठिकाने की ओर जा रहे थे कि तभी बेकाबू मर्सिडीज कार ने फुटपाथ पर चढ़कर उन्हें रौंद दिया. चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हों गए.इतना बड़ा हादसा करने के बाद भी मर्सिडीज के ड्राइवर ने कार को नहीं रोका. इसके बाद उसने इस दुर्घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर खड़े स्कूटर को भी जोरदार टक्कर मार दी. स्कूटर पर बैठे दो युवक घायल हो गए. इसके बाद चालक मर्सिडीज को वहां से फर्राटे से भगा ले गया. पता चला है कि कार चंडीगढ़ नंबर की है. देहरादून पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे ट्रेस करने में लगी है.

मर्सिडीज हादसे में 4 मजदूरों की मौत

मर्सिडीज कार हादसे में मारे गए चारों लोगों की शिनाख्त हो गई है. इनमें चारों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोग शिवम नाम के ठेकेदार के साथ मजदूरी और मिस्त्री का काम करते थे. बुधवार रात साइट से काम खत्म करके ये लोग अपने डेरे पर लौट रहे थे, तभी रेज रफ्तार मर्सिडीज ने इनकी जान ले ली. ये मजदूर देहरादून के कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे.

देहरादून हादसे में 2 लोग घायल

हादसे में जो दो लोग घायल हुए हैं उनमें एक उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है. दूसरा घायल व्यक्ति बिहार का मूल निवासी है.

आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस टीमों का किया गया गठन

घटना के बाद मौक़े से कार सहित फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया हैं.आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरुप नें जानकारी देतें हुए बताया कि आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहें हैं.सीसीटीवी कैमरों कों खंगाला जा रहा हैं साथ ही रेंज के सभी जिलों की सीमा पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं.राजीव स्वरुप नें साथ ही कहा कि आरोपी की गिरफ़्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहें हैं और जल्द उसकों गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.