BKTC का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पौड़ी पहुंचे हेमंत द्विवेदी का हुआ जोरदार स्वागत

उत्तराखंड

श्री बद्री केदार मंदिर समिति का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पौड़ी पहुँचे हेमंत द्विवेदी का भाजपा कार्यकर्त्ताओं और यहां के निवासियों ने जगह-जगह ज़ोरदार स्वागत किया. कोटद्वार,दुगड्डा,कांडाखाल,पौखाल और थलनदी में बीकेटीसी नवनियुक्त अध्यक्ष का ढोल नगाड़ो और फूल मालाओं के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया.कोटद्वार में देवीरोड़ स्थित एक बैडिंग हाल में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत द्विवेदी का स्वागत करतें हुए उनको बीकेटीसी का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करतें हुए इस अवसर पर हेमंत द्विवेदी ने सभी लोगों कों बाबा केदार और भगवान बद्री विशाल के दर्शनों के लिए आमंत्रित किया.अपने एक सम्बोधन में बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि जों सम्मान उनकी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें दिया हैं उसका वह जिंदगी भर ऋणी रहेंगे.कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अन्थवाल कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र रावत,भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत,भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी,मुन्ना लाल मिश्रा,प्रदीप गुप्ता,हिमांशु गुप्ता सहित भाजपा के कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

दुगड्डा,कांडाखाल,थल नदी में भी हुआ ज़ोरदार स्वागत

श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सँभालने के बाद पहली बार अपनी यमकेश्वर विधानसभा के दुगड्डा,कांडाखाल,पौखाल और थलनदी पहुँचे हेमंत द्विवेदी का यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार किया.इस दौरान अपनी मातृभूमि कों नमन करतें हुए हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यमकेश्वर की माटी का वह हमेशा वह ऋणी रहेंगे,जिस माटी ने उन्हें इस काबिल बनाया कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बीकेटीसी के अध्यक्ष पद की महत्त्वपर्ण जिम्मेदारी सौपी.साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा केदार और बद्री विशाल के साथ-साथ उनके पित्रों के आशीर्वाद से उन्हें जों सेवा करने का अवसर मिला उसकों वह पूरे तन मन के साथ निभाने का प्रयास करेंगे.

 

समाप्त

 

समाप्त