उत्तराखंड:सोनम रघुवंशी द्वारा अपने साथियों संग अपने पति की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था की उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में भी इसी तरह के एक मामलें ने सभी के कान खड़े कर दिए हैं.इस हत्याकांड कों भी सेल्फी मौत देने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस की गहन छानबीन ने हत्यारोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया.दरअसल बीती 5 जून को पुलिस कों NH-534 पर कोटद्वार दुगड्डा के बीच आमसौड़ के जंगलों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था.पुलिस ने इस अज्ञात शव की गुत्थी सुलझातें हुए इसका आज खुलासा कर किया है. पुलिस की माने तो जिस व्यक्ति की हत्या की गई थी और उसका हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक की दूसरी पत्नी ही थी और दूसरी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था.
यह था पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 जून 2025 को दुगड्डा चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त रविन्द्र कुमार पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी रजोकरी वसंत कुंज साउथ दिल्ली के रूप में हुई थी. शव की हालात देखकर अनुमान लगाना मुश्किल था कि मृतक की हत्या की गईं होंगी,क्योंकी मृतक के शरीर पर चोटों के ज्यादा निशाना नहीं मिलें थे,फिर भी पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके बिसरा कों जाँच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया था.
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने किया था मुकदमा दर्ज
17 जून को मृतक रविन्द्र कुमार के भाई राजेश कुमार ने कोटद्वार कोतवाली में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी. राजेश कुमार ने अपनी तहरीर में मृतक रविन्द्र कुमार की दूसरी पत्नी रीना सिन्धू और किसी अन्य व्यक्ति पर हत्या का शक जताया था.
राजेश कुमार की तहरीर के अनुसार उसके भाई रविंद्र कुमार ने साल 2010-11 में पहली पत्नी से अलगाव के बाद रीना सिन्धू से विवाह किया था. रविंद्र कुमार का मुरादाबाद में एक घर है, जिसे वो बेचना चाहता था, लेकिन रीना सिन्धू ऐसा नहीं चाहती थी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की. इसी बीच पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया
पुलिस को हत्याकांड से सम्बंधित मिलें अहम सुराग
इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने कई पुलिस टीमों का गठन किया था.जाँच के दौरान पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्य और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. इसी बीच सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के एक अहम क्लू मिला. पांच जून को कोटद्वार क्षेत्र में संदिग्ध SUV-500 कार देखी गई, जो कुछ देर बाद क्षेत्र से लौट गई. इसके आधार पर जब संदिग्धों की गहनता के साथ पहचान की गई और फिर रीना सिन्धू और उसके प्रेमी पारितोष कुमार को बिजनौर के नगीना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस पूछताछ में आई पूरी सच्चाई सामने
पुलिस की पूछताछ में रीना सिन्धू ने कबूल किया कि वह पारितोष कुमार से उसका प्रेम संबंध था और पति रविन्द्र की हत्या की साजिश उसने खुद रची. मुरादाबाद में उनके नाम पर बने मकान को बेचने के रविंद्र के फैसले का वह विरोध कर रही थी. इसी बीच फिजियोथेरेपी कराने आए पारितोष से उसके शारीरिक संबंध बन गए. रीना ने पारितोष को रविन्द्र को मारने के लिए राजी किया.
31 मई 2025 को रीना ने रविन्द्र को पारितोष के घर नगीना बुलाया, जहां शराब पिलाकर फावड़े से उसकी हत्या कर दी गई. शव को कार में रखकर पहले रामनगर ले जाया गया, फिर कोटद्वार के दुगड्डा क्षेत्र में फेंक दिया गया. घटना के बाद कार को नोएडा में छोड़ दी गई






