वैदिक मंत्रोच्चार के साथ क़ल बंद होंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट,मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया

उत्तराखंड

पंच केदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 6 नवम्बर को वैदिक मंत्रों के साथ बंद कर दिए जाएंगे.बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी देतें हुए बताया कि तुंगनाथ के कपाट बंद होंने के बाद 6 माह अब भगवान की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में की जाएगी.BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि 6 नवम्बर को करीब 11.30 अपराह्न भगवान तुंगनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ बंद कर किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 7 मार्च को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली बनियाकुंड, दुगलविट्टा, मक्कू बंद, हुंहु व वनातोली की रात्रि यात्रा के लिए अंतिम चरण में है.उधर दूसरी ओर तुंगनाथ मंदिर समिति के प्रबंधक बलवीर नेगी ने बताया कि मंदिर के कपाट बंद होंने से पहले मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.उन्होंने बताया कि डोली के प्रस्थान कार्यक्रम के अनुसार 8 नवम्बर को डोली आपके शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमन होगी.