हड़ताली उपनल कर्मियों को मिला कांग्रेस का साथ,क्या कुछ बोलें कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी सुनिए.?

नियमितीकरण व समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए उपनल कर्मचारियों को कांग्रेस नें अपना खुला समर्थन दिया हैं.कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी नें उपनल कर्मियों की मांग का समर्थन करतें हुए कहा कि आज भाजपा की सरकार को उत्तराखंड में 10 साल होंने जा रहें हैं लेकिन उसने एक बार भी उपनल कर्मियों के हितों की बात नहीं की.

मंत्री प्रसाद नैथानी नें कहा कि यदि भाजपा सरकार उपनल कर्मियों की मांग पर सकारात्मक रुख अख्तियार नहीं करती हैं तों फिर कांग्रेस एक बड़ा जन आंदोलन सड़कों पर छेड़ेगी.उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वर्षों से इन कर्मचारियों की आवाज को अनसुना करना न्याय का खुलेआम अपमान है. यह कर्मचारी राज्य की रीढ़ हैं. बीते कई दिनों से सड़क पर धरने पर बैठे हुए ये कर्मचारी सरकार की कठोरता और तानाशाही का जीता जागता उदाहरण हैं. पूर्व मंत्री नैथानी नें कहा कि कांग्रेस उपनल कर्मियों के समर्थन मे खड़ी है और जब तक इन्हें न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस पार्टी पीछे हटने वाली नहीं हैं.

मंत्री प्रसाद नैथानी नें कहा कि भाजपा सरकार, कर्मचारियों के हितों, रोजगार व संविदा व्यवस्था के सुधार पर जानबूझकर मौन साधे हुए है.उन्होंने कहा कि हम सरकार से तत्काल कर्मचारियों से वार्ता करके उनकी मांगों पर समयबद्ध समाधान निकालने की मांग करते हैं. उनके रोजगार और जीवन सुरक्षा को लेकर सरकार पारदर्शी नीति लागू करे. यदि राज्य सरकार इनकी समस्याओं का निराकरण कर देती है, तो वह भी उनके साथ सरकार का अभिनंदन करेंगे.