जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हत्या का दांवा, बलूचिस्तानी नेता ने किया बाद दांवा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चौंकाने वाला दावा सामने आया है, जिसके मुताबिक जेल में टॉर्चर के बाद उनकी हत्या कर दी गई है. बलूचिस्तान के एक नेता ने किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और आसिम मुनीर की साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया है. अभी इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि, जेल के बाहर लगी भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इमरान की बहनों और बाकी घरवालों को जेल के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है. इसकी वजह से उनकी हत्या का शक गहरा रहा है.

क्या है चौंकाने वाला दावा?

स्वघोषित स्वतंत्र देश बलूचिस्तान के विदेश मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट संभालने वाले नेता ने दावा किया है कि ‘पंजाबी पाकिस्तान जेल के अंदर इमरान खान की हत्या हो गई है, जिन्हें काफी समय से हिरासत में रखा गया था’. इस पोस्ट में मीडिया आउटलेट का हवाला देते हुए लिखा है कि ‘उनकी हत्या आसिम मुनीर और ISI एडमिनिस्ट्रेशन ने करवाई है. अगर ये जानकारी सही है तो ये आतंकवादी देश पाकिस्तान का अंत होगा. दुनिया के सामने सच आते ही इस देश की बची खुची मान्यता भी खत्म हो जाएगी’.

जेल से हटा दिया पार्थिव शरीर?

इसके अलावा अफगानिस्तान टाइम्स ने भी पाकिस्तान के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि PTI चेयरमैन इमरान खान की जेल में हत्या कर दी गई है. इस रिपोर्ट में दावा भी किया गया है कि ‘संदेहास्पद तरीके से हत्या के बाद उनका पार्थिव शरीर जेल से हटा दिया गया है’.

21 दिन से खड़ी हैं बहनें

वहीं, इमरान खान का परिवार परेशान है, उनकी तीन बहनें जेल के बाहर पिछले 21 दिनों से इतंजार कर रही हैं. किसी को अदियाला जेल में घुसने नहीं दिया जा रहा है. जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तन के पंजाब सूबे के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस से शिकायत भी की थी लेकिन किसी तरह की राहत नहीं मिली.