उधमसिंह नगर के गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गदरपुर पुलिस की अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू से मुठभेड़ हो गई. चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही 25 हजार रुपये का इनामी यह अपराधी अचानक फायरिंग करने लगा.पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया.गुरबाज सिंह इलाके का कुख्यात अपराधी है, जिस पर 17 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, बलवा और अवैध हथियार जैसी धाराएँ शामिल हैं. वर्ष 2019 में नानकमत्ता थानाध्यक्ष पर फायरिंग का मामला भी उसी के नाम दर्ज है.गदरपुर थाना क्षेत्र में वादी बलजीत सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है.उधमसिंह नगर के SSP मणिकांत मिश्रा नें बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा.
कुख्यात बदमाश गुरुबाज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,नानकमत्ता थानाध्यक्ष पर की थी फायरिंग

ED की कार्यवाही के बाद पूर्व CM हरीश रावत का कांग्रेस से सभी पदों से इस्तीफा,समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री नैथानी
September 12, 2026
No Comments

लैंसडाउन में तीन बार के विधायक के सामने धस्माना की चुनौती,क्या टूटेगा वर्षो पुराना राजनीतिक किला?
September 11, 2026
No Comments


लैंसडाउन विधानसभा में इस बार मजबूत मुकाबले के संकेत,धस्माना की एंट्री से भाजपा में हलचल तेज
September 9, 2026
No Comments

चीन और तुर्की की मदद से पाकिस्तान तैयार क़र रहा है अपना नया एयर डिफेन्स सिस्टम
September 9, 2026
No Comments
