उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है.रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी और टीवी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर लाइव आकर इस केस में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम और यमकेश्वर ब्लॉक से पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ के शामिल होने का दावा किया है.
मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा तो आरती गौड़ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वहीं, कांग्रेस अब इस मामले को लेकर भाजपा पर हमलावर हो गई है.कांग्रेस ने धामी सरकार पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है.
मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहले सबको उर्मिला सनावर की वीडियो दिखाई.फिर उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग रखी.उधर दूसरी ओर पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस भी सड़कों पर उतर कर दोषी वीवीआईपी को जेल भेजनें और इस हत्याकांड की CBI जाँच की मांग कों लेकर आक्रामक हों गईं है.कांग्रेसियों नें साफ कर दिया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अगर 10 दिनों के अंदर सीबीआई जांच की संस्तुति नहीं होती है तो वो आंदोलन करेंगे
उर्मिला के सोशल मीडिया में वीडियो ड़ालते ही मचा बवाल
बता दें कि उर्मिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दावा किया था की, अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के नेताओं का हाथ था. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि अंकिता को मारने से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था.
पहले जानिए उर्मिला सनावर ने वीडियो में क्या कहा था
1. ऑडियो में गट्टू और घटना का जिक्र
उर्मिला ने कहा कि उनके पास एक रिकॉर्डिंग है, जिसमें हत्याकांड का पूरा जिक्र है. लोग लगातार बोलते जा रहे हैं कि गट्टू उस रात क्या कर रहा था, जब अंकिता भंडारी हत्याकांड हुआ.उन्होंने स्पष्ट किया कि दुष्यंत कुमार गौतम के बारे में कोई आपत्ति नहीं क्योंकि उनकी आवाज वायरल हो रही है, लेकिन ऑडियो में उनके पति ने दुष्यंत का नाम लिया. उन्होंने सवाल उठाया कि आरती गौड़ ने उस रात बुलडोजर क्यों चलवा दिया था, और सबसे पहले बुलडोजर उसी कमरे में चला, जहां हत्या हुई थी.
2. सामूहिक दुष्कर्म की आशंका
उर्मिला ने पूछा कि क्या उस रात सभी लोग सामूहिक दुष्कर्म करने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि रिकॉर्डिंग में कुछ लोगों के नाम आए हैं, लेकिन गट्टू का नाम सीधे तौर पर नहीं आया, सिर्फ गट्टू-गट्टू करके पुकारा जा रहा था.उन्होंने कहा कि सुरेश राठौर ने रिकॉर्डिंग में कहा कि “वो गट्टू जिसे तू अपना भाई कहती है, वही उस रात जा रहा था।”
3. सोशल मीडिया और सेक्स रैकेट का संबंध
उर्मिला ने बताया कि सुबह उठकर वह गंगा स्नान कर फोटो डालता है सोशल मीडिया पर. उन्होंने आरोप लगाया कि आरती गौड़ के पास वीडियो और ऑडियो है, जिसमें दुष्यंत कुमार गौतम की आवाज भी है, और आरती गौड़ कहीं ना कहीं सेक्स रैकेट में शामिल है. उन्होंने कहा कि लड़कियां इसी रैकेट के लिए सप्लाई की जाती हैं, और फ्लैट देने वाला सुरेश राठौर इस काम में मदद कर रहा है.
4. पीड़िता और सामजिक अपराध पर चिंता
उर्मिला ने भावुक होते हुए कहा कि यह सब 19 साल की लड़की के साथ हो रहा था, जो गरीब माता-पिता की बेटी थी और रिसेप्शन में काम कर रही थी. उन्होंने कहा कि पूरी उत्तराखंड की धरती पर भूचाल आ गया, उस बच्ची की आत्मा अंदर से झकझोरती होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के वृद्ध और प्रभावशाली लोग उसे ग्रुप सेक्स के लिए तैयार कर रहे थे.
5. आरोप महिलाओं और सामाजिक पदाधिकारियों पर
उर्मिला ने कहा कि इसमें महिलाएं भी शामिल थीं, जैसे जिला पंचायत सदस्य.उन्होंने जोर देकर कहा कि सब दरिंदे हैं, और यह सोचकर ही शर्म आती है कि पोती की उम्र की बच्ची के साथ ऐसा क्या हो रहा था.उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे ही चीजें झेल रहे हैं तो कल्पना करो कि 19 साल की लड़की ने क्या झेला होगा, उसकी चीखें सुनकर ही दिल दहल जाता है.
कांग्रेस नें भाजपा के प्रदेश प्रभारी की भूमिका की CBI जाँच कराने की मांग की
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी नें इस पूरे मामले पर बोलते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड कों लेकर जिस वीवीआईपी की खोज हों रहीं थी उसका नाम भाजपा के नेताओं नें ही उजागर कर दिया है.कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह नेगी नें कहा कि भाजपा नेता बेटियों के प्रति कैसी नीयत रखते हैं, यह शर्मनाक सच्चाई इस मामले से उजागर होती है. उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आए हैं, तो पूरी भाजपा सरकार उन्हें बचा रही है और खामोश बैठी हुई है.उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही भाजपा सरकार ने इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश की. उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के लापता होने के बाद उसका शव मिलने से पहले ही उसके कमरे को बुलडोजर से तोड़ दिया गया और बिस्तर को जलाने की कोशिश हुई.उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई सबूतों को नष्ट करने की साजिश का हिस्सा थी.उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कार्रवाई करनी ही थी, तो होटल मालिक के निजी आवास पर क्यों नहीं की गई.सुरेन्द्र सिंह नेगी नें इस पूरे मामले की CBI जाँच कराने की मांग की है.
मुख्यमंत्री पर लगाया केस कों दबाने का आरोप
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी नें CM पुष्कर सिंह धामी और भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर इस केस को दबाने और प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की गई.उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में गठित एसआईटी ने निष्पक्ष जांच करने के बजाय गवाहों को डराने का काम किया.
कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी नें सरकार कों दिया अल्टीमेटम
उधर दूसरी ओर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए, ताकि किसी भी तरह का दबाव जांच को प्रभावित न कर सके. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उत्तराखंड सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति नहीं करती, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए विवश होंगी.






