अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI से जाँच नहीं कराने के पीछे यूकेडी नेता कपरवान नें बताई यह वजह

उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता डॉ शक्ति शैल कपरवान का कहना हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंकिता हत्याकांड की CIB जाँच इसलिए नहीं करवा रहीं हैं क्योंकि उन्हें 2027 का डर सता रहा हैं.यूकेडी नेता कपरवान नें कहा कि अंकिता हत्याकांड कि यदि CBI जाँच हो गईं तो भाजपा के कई नेता फिर सलाखों के पीछे होंगे.उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड में ज़ब VIP का उन्हीं की पार्टी के नेताओं नें खुलासा कर दिया हैं तो फिर प्रदेश सरकार फिर क्यों नहीं VIP कों गिरफ्तार कर रहीं हैं.

डॉ कपरवान नें कहा कि 2027 में विधानसभा के चुनाव होंने जा रहें हैं लेकिन भाजपा कों डर सता रहा हैं कि यदि अंकिता भंडारी हत्याकांड की उससे पहले CBI जाँच हो गईं तो फिर वीआईपी सहित उसके कई नेता जेल जाएंगे और फिर जनता उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी.भाजपा सरकार पर जन विरोधी होंने का आरोप लगाते हुए डॉ शक्ति शैल कपरवान नें कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जाँच की मांग कों लेकर आज पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने नेताओं कों बचाने में जुटी हैं.

 

 

 

समाप्त