ED ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) से जुड़े करीबी लोगों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है.यह कार्रवाई SAS नगर के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में की गई.ED की जांच के दौरान 9वीं मंजिल से नोटों से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैग गिरते ही 500 रुपये के नोट जमीन पर बिखर गए.मौके से करीब 20 से 21 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है. ED की कार्रवाई जारी है.
ED की तीन जगहों पर एक साथ कार्रवाई
ED ने गुरुवार को पंजाब के SAS नगर और चंडीगढ़ में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की.यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी से जुड़े करीबी लोगों के ठिकानों पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (Prevention of Money Laundering Act) के तहत की गई.हालांकि, अभी तक ED की तरफ से यह साफ नहीं किया गया है. किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है





