1.65 लाख के ईनामी बदमाश कों यूपी पुलिस नें मुठभेड़ में किया ढेर,40 से अधिक संगीन मुकदमें थे आरोपी के ऊपर दर्ज

यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने 1.65 लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया है. यह कई संगीन मामले में वांछित था. इस शातिर अपराधी के खिलाफ 40 से ज्यादा मुकदमे हत्या, रंगदारी, डकैती के दर्ज हैं. सुपारी किलर के तौर पर बदनाम भानु प्रताप सिंह के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस गोरखपुर पुलिस और अम्बेडकरनगर पुलिस ने अलग कुल एक लाख 65 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. एनकाउंटर में घायल बदमाश भानु प्रताप सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एनकाउंटर में मारा गया इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह

सुपारी किलर भानु प्रताप पर आजमगढ़, गोरखपुर और अंबेडकरनगर पुलिस ने कुल 1 लाख 65 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अयोध्या में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को घेराबंदी की. खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, एसटीएफ टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें वो घायल हो गया.

भानु प्रताप कों अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भानु प्रताप का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है. पिछले कई सालों से फरार चल रहा था और कोर्ट से भी लगातार गैरहाजिर चल रहा था. वह सुपारी किलर के रूप में बदनाम था और लंबे समय से पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी.

सुपारी किलर के तौर पर बदनाम भानु प्रताप सिंह के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख, गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार और अम्बेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.

गोरखपुर का रहने वाला था

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अयोध्या में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए वांछित कॉन्ट्रैक्ट किलर की की मौत हो गई. उस पर 40 से अधिक मामले दर्ज थे.

एसटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि अयोध्या में इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह (38) एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया. उन्होंने बताया कि भानु का अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया. वो गोरखपुर का रहने वाला था और उसपर 40 से अधिक मामले दर्ज थे.