कोटद्वार। हल्द्वानी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुद्दे पर गरमा गई है.कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है.
कोटद्वार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बीच भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
धस्माना ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में उसके परिजनों द्वारा जिस VIP का नाम लिए जाने की बात कही गई थी, वही व्यक्ति भाजपा के मंच पर नजर आया.उन्होंने कहा कि यह मामला केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की महिलाओं के सम्मान और न्याय से जुड़ा हुआ है.
कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अंकिता भंडारी के परिजनों द्वारा VIP को लेकर लगाए गए आरोपों को लेकर इतने वर्षों बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, तो सरकार को जनता के सामने पूरी सच्चाई रखनी चाहिए.उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रदेश की जनता लंबे समय से जवाब मांग रही है.
धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसके साथ हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था.ऐसे में इस मामले से जुड़े गंभीर सवालों का राजनीतिक प्रभाव से ऊपर उठकर जवाब दिया जाना चाहिए.
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश की महिलाएं न्याय की मांग कर रही हैं और दूसरी ओर उन्हीं सवालों से जुड़े व्यक्ति को भाजपा के बड़े राजनीतिक मंच पर स्थान मिलना गंभीर चिंता का विषय है.
धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और मामले से जुड़े सभी सवालों के स्पष्ट जवाब की मांग करती रहेगी.उन्होंने सरकार से मांग की कि अंकिता के परिवार और प्रदेश की जनता के सामने VIP को लेकर उठे सवालों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट की जाए.
अंकिता भंडारी हत्याकांड कों लेकर कांग्रेस नेता धस्माना का बड़ा हमला,बोलें हल्द्वानी में भाजपा के मंच पर दुष्यंत कुमार की मौजूदगी नें खड़े किए गंभीर सवाल

ED की कार्यवाही के बाद पूर्व CM हरीश रावत का कांग्रेस से सभी पदों से इस्तीफा,समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री नैथानी
September 12, 2026
No Comments

लैंसडाउन में तीन बार के विधायक के सामने धस्माना की चुनौती,क्या टूटेगा वर्षो पुराना राजनीतिक किला?
September 11, 2026
No Comments


लैंसडाउन विधानसभा में इस बार मजबूत मुकाबले के संकेत,धस्माना की एंट्री से भाजपा में हलचल तेज
September 9, 2026
No Comments

चीन और तुर्की की मदद से पाकिस्तान तैयार क़र रहा है अपना नया एयर डिफेन्स सिस्टम
September 9, 2026
No Comments
