चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थ श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह,31 लाख से अधिक तीर्थ श्रद्धालु करा चुके हैं अपना रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा के लिए ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. मई और जून माह की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का स्लॉट लगभग फुल हो चुका है, ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी चार यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थ श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचेंगे.

प्रदेश सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है. अब तक ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण का आंकड़ा लगभग 31 लाख के पार हो चुका है. पर्यटन विभाग ने 20 मार्च को ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था, जिसमें मई और जून माह की यात्रा के लिए स्टॉल उपलब्ध नहीं है.

22 मई को हुए 27 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन

तीर्थ यात्राओं की सुविधा के लिए 28 अप्रैल से हरिद्वार ऋषिकेश हरबर्टपुर नयागांव विकास नगर में ऑफलाइन पंजीकरण की शुरुआत की गई थी. पहली बार 22 मई को 27 हजार से ज्यादा ऑफलाइन पंजीकरण किए गए है, उम्मीद जताई जा रही है कि ये संख्या ओर भी बढ़ सकती है.

12 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं चारधाम यात्रा

चार धाम यात्रा पंजीकरण के लिए नोडल अधिकारी बनाएं गए योगेंद्र गंगवार ने बताया कि आने वाले दिनों में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या और भी बढ़ाने की संभावना है. किसी भी श्रद्धालु को पंजीकरण करने में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. अभी तक हुए पंजीकरणों के सापेक्ष अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर लिए हैं. अब तक हुए पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 10,55,694 बद्रीनाथ धाम के लिए 961953, गंगोत्री धाम के लिए 568355, यमुनोत्री धाम के लिए 516317 और हेमकुंड साहिब के लिए 63906 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है.

तीर्थ श्रद्धालुओं के स्वागत और सुरक्षा कों लेकर श्री बद्री केदार मंदिर समिति ने किए हैं विशेष इंतजाम 

श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर विशेष इंतजाम किए हैं. बद्रीनाथ और केदारनाथ में श्रद्धालुओं की उमड़ रहीं भीड़ कों देखते हुए बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस बार कई बड़े अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी है. साथ ही यात्रा सुरक्षित हो इसके भी कड़े इंतेज़ाम किए है.उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा में और तेजी आएगी और रिकॉर्ड संख्या में तीर्थ श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन करेंगे.