उत्तराखंड हरिद्वार.. उत्तरकाशी ज़िलें कें पुरोला में महापंचायत मामले में निरंजनी अखाड़े के श्री महंत दर्शन भारती को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद साधु-संतों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.साधु संतों द्वारा इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है तो वही निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहां निरंजनी अखाड़ा और सभी साधु संत दर्शन भारती के साथ खड़े हैं अगर जरूरत पड़ी तो अखाड़े के लाखों नागा सन्यासी हमारे आदेश पर सनातन परंपरा की रक्षा करेंगे.आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी का कहना है कि अराजक तत्व के लोग इस तरह की बातें करते हैं समाज हित में जो भी कार्य करता है ऐसे लोगों द्वारा उनको धमकाने का कार्य किया जाता है परंतु इन लोगों की धमकियों से हमें डरने की जरूरत नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि मांरने की बात वह करता है जो धर्म समाज और मौलिक सिद्धांतों को नहीं जानता है.आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी नें कहा की स्वामी दर्शन भारती निरंजनी अखाड़े के श्री महंत है और मैं उनको आश्वस्त करता हूं कि उनको किसी भी प्रकार क्षति नहीं होने दी जाएगी. जब भी देश की स्थिति बिगड़ी है नागा संन्यासियों ने मोर्चा संभाला है हमें आवश्यकता महसूस होगी तो नागा सन्यासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने का निर्देश दिया जाएगा.
स्वामी दर्शन भारती की रक्षा के लिए लाखों नागा सन्यासियों की फौज है खड़ी- आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी

ED की कार्यवाही के बाद पूर्व CM हरीश रावत का कांग्रेस से सभी पदों से इस्तीफा,समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री नैथानी
September 12, 2026
No Comments

लैंसडाउन में तीन बार के विधायक के सामने धस्माना की चुनौती,क्या टूटेगा वर्षो पुराना राजनीतिक किला?
September 11, 2026
No Comments


लैंसडाउन विधानसभा में इस बार मजबूत मुकाबले के संकेत,धस्माना की एंट्री से भाजपा में हलचल तेज
September 9, 2026
No Comments

चीन और तुर्की की मदद से पाकिस्तान तैयार क़र रहा है अपना नया एयर डिफेन्स सिस्टम
September 9, 2026
No Comments
