विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट पार्क में बाघों की मौत का सिलसिला जारी है. ताज़ा मामला कॉर्बेट पार्क के बिजरानी क्षेत्र का है जहाँ गश्त कर रहें वनकर्मियों की टीम रविवार शाम कों एक बाघ का शव मिला ,जिसकी सूचना तुरंत ही गश्तीदल कर्मियों द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को दी गईं ,सूचना पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों व पार्क के डॉक्टरों की टीम ने जांच की शुरू.बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गश्ती दल को रहस्यमयी परिस्थितियों में एक बाघिन का शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया.जिसकी सूचना गश्ती दल ने आलाधिकारियों को दी.मौके पर पहुंचे कॉर्बेट के अधिकारियों व डॉक्टरों की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया.वहीं NTCA की गाइडलाइन के अनुसार बाघिन के शव का पोस्टमार्टम की कार्यवाही को अमल में लाया गया.आपको बता दें कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अर्न्तगत बिजरानी दक्षिणी बीट मलानी के ब्लॉक क०सं० 18 बिजरानी चीड क्षेत्र में हाथी गश्ती दलों को एक बाघिन का शव पड़ा मिला,जिसके बाद वनकर्मियों द्वारा घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।सूचना पाकर बिजरानी रेंज के वन रेंज अधिकारी मौके पर पहुंचे,और घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया साथ ही डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची।जिसमे पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ दुष्यन्त शर्मा के साथ ही 3 डॉक्टरों द्वारा बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया गया। कॉर्बेट पार्क के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि बाघिन की उम्र लगभग 15 वर्ष है।मौके पर बाघ के नाखून, दांत, हडिडयों इत्यादि सभी अंग सुरक्षित पाये गये हैं।
कॉर्बेट पार्क में एक और बाघ की मौत, बाघों की मौत का जारी है सिलसिला

ED की कार्यवाही के बाद पूर्व CM हरीश रावत का कांग्रेस से सभी पदों से इस्तीफा,समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री नैथानी
September 12, 2026
No Comments

लैंसडाउन में तीन बार के विधायक के सामने धस्माना की चुनौती,क्या टूटेगा वर्षो पुराना राजनीतिक किला?
September 11, 2026
No Comments


लैंसडाउन विधानसभा में इस बार मजबूत मुकाबले के संकेत,धस्माना की एंट्री से भाजपा में हलचल तेज
September 9, 2026
No Comments

चीन और तुर्की की मदद से पाकिस्तान तैयार क़र रहा है अपना नया एयर डिफेन्स सिस्टम
September 9, 2026
No Comments
